बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हैं, लेकिन खुद जदयू में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. जदयू के नेता और मंत्री न केवल एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं. मंत्री रत्नेश सदा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. यह ऑडियो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित भीमसंसद का है, जिसे बिहार में पिछड़े और दलित जाति की राजनीति को साधने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित किया था.
इस सम्मेलन में बिहार भर से बड़ी संख्या में दलित और महादलित को पटना में जुटे थे. जातीय जनगणना, दलितों की आर्थिक स्थिति और उनकी रहनुमाई करते हुए आरक्षण का दायरा बढ़ाने का खूब बखान हुआ था.
इस पूरे आयोजन का जिम्मा प्रमुख रूप से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने संभाल रखी थी. हालांकि संसद में भीड़ जुटाने का जिम्मा एक और दलित मंत्री रत्नेश सदा के जिम्मे भी था. इस भीम संसद में बड़ी संख्या में मंत्री रत्नेश सदा के क्षेत्र के लोग भी जुटे थे.












Add Comment