जनता मजदूर संघ बस्ताकोला क्षेत्र संख्या – IX के तत्वाधान माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार में आयोजित केंद्रीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सह वनभोज में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई जनता मजदूर संघ की माननीय केंद्रीय अध्यक्ष पूर्णिमा नीरज सिंह । इस दौरान संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
वहीँ इस कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि जमसं गलत काम की पैरवी नहीं करता। बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय मे जो अभी चल रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। अगर प्रबंधन अपनी कार्य शैली नहीं बदला तो उनकी अब खैर नहीं है।जबकि मैंने अपने कार्यकाल मे कॉलेज और अस्पताल के अधूरे काम को पूरा करना हमारा लक्ष्य था इसके तहत कार्य किया और अपने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। वहीं जमसं के महामंत्री अभिषेक सिंह ने चुनाव हारने पर पदाधिकारियों के साथ मंथन करते हुए कहा कि जमसं के पदाधिकारी संगठित के साथ साथ असंगठित क्षेत्र मे जाकर मजदूरों से मिले। उनका सदस्यता शुल्क काटते हुए उनकी समस्याओं को दूर करे।इसके अलावा सभी पदाधिकारियों मे जोश भरते हुए कहा कि अब मै मजदूर समस्या को लेकर मैदान मे आ चुका हुं, मजदूरों की समस्या अब मेरी समस्या बन गई है। चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि कुछ कमियों की वजह से हमलोग चुनाव हारे है।लेकिन उस कमियों को दूर कर लिया जाएगा।इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पूर्णिमा नीरज सिंह व अभिषेक सिंह को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन आरके पाठक व अध्यक्षता बबलू सिंह ने की। मौके पर अक्षयलाल यादव, हरे राम सिंह, राकेश सिन्हा, मुन्ना सिंह, केशर सिंह यादव, मनोज यादव, दिलीप सिंह, अभिषेक परमार, लाल बहादुर यादव, राजीव रंजन सिंह,धीरेंद्र सिंह, शिव शंकर महतो, टार्जन भुईयां, मुकेश भुईया, टाईगर चौरसिया,महेंद्र चौहान, मनोज सिंह, जीतेंद्र पासवान,सूरज सिंह,बम्बेश सिंह,विधा सिंह सहित अन्य थे।
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment