झारखण्ड के हजारीबाग में स्कूल वैन और बस में हुई जोरदार टक्कर, एक दर्जन बच्चे घायल,स्कूल वैन चालक की हुई मौत,पुलिस प्रशासन जाँच में जुटी,
हजारीबाग में एक स्कूल वैन और बस में सीधी टक्कर के हो जाने से स्कूल वैन चालक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं।घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र की है।वहीँ प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कटकमसांडी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना हो गई।इसमें एक मारुति इक्को वैन की एक बस से सीधी टक्कर हो गई।वैन में सवार एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गये। जबकि वैन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा,समाजसेवी पप्पू पांडेय, कटकमसांडी की मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय घटनास्थल पर पहुंचीं इन लोगों ने मिलकर सभी घायलों को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।इधर दुर्घटना में घायल हुए बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे संत अगस्टिन प्लस टू हाई स्कूल जलमा छड़वा के छात्र हैं। वे वैन से प्लस टू हाई स्कूल जलमा छड़वा पढ़ने आ रहे थे।घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। सभी बच्चे कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले हैं।घटना के बाद बच्चों के परिजनों के बीच अफरातफरी मच गयी।लोग रोने-चिल्लाने लगे। कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।वहीँ मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया हैँ और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैँ












Add Comment