झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का आदेश जेल आईजी ने दिया,
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को बेहतर ईलाज हेतु दिल्ली एम्स भेजा जाएगा. झारखंड के जेल आईजी ऊमा शंकर सिंह ने इस बावत धनबाद जेल के सुप्रीटेंडेंट को निर्देश दिया है.जबकि जेल आईजी ने यह आदेश झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के सन्दर्भ में दिया हैँ वहीँ
पिछली बार हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि अब तक संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए एम्स क्यों नहीं भेजा गया है. मामले की सुनवाई फिर से 5 जनवरी को हुई. जिसके बाद अदालत के आदेश पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजने का निर्देश दिया है. फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है.ज्ञात हो कि संजीव सिंह पिछले छः सालों से जेल में बंद हैं.
इससे पहले प्रार्थी संजीव सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता की टीम ने पैरवी की थी. उन्होंने कहा कि प्रार्थी गंभीर रूप से बीमार हैं. रिम्स के आठ चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजने की अनुशंसा की है, लेकिन जेल प्रशासन अगस्त माह से ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. अधिवक्ताओं ने बेहतर इलाज के लिए तीस दिनों का औपबंधिक जमानत देने का आग्रह किया.बता दें कि प्रार्थी पूर्व विधायक संजीव सिंह की ओर से जमानत याचिका दायर की गयी थी पूर्व में हाइकोर्ट से संजीव सिंह की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह पर धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का आरोप है. नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से ही लगातार जेल में बंद हैं. 21 मार्च 2017 को सरायढेला में नीरज सिंह सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 23 मार्च 2017 को सरायढेला थाना में नीरज के भाई अभिषेक सिंह की लिखित शिकायत पर संजीव सिंह, मनीष सिंह, पिंटू सिंह, महंत पांडेय, गया प्रताप सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
11 जुलाई 2023 को बिगड़ी थी संजीव सिंह की तबीयत
जेल में बंद रहने के दौरान 11 जुलाई 2023 को संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें धनबाद मंडल कारा से एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया,एसएनएमएमसीएच के सीसीयू में भर्ती संजीव सिंह की हालत स्थिर बनी हुई थी. अदालत ने उनके इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने जांच के बाद उन्हें रिम्स भेजने की सलाह दी थी मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के संदर्व में कोर्ट ने उन्हें रिम्स भेजने का निर्देश दिया धनबाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस संजीव को लेने अस्पताल पहुंची, परंतु संजीव ने रांची रिम्स जाने से इनकार कर दिया. इस बीच उन्होंने अदालत में इच्छा मृत्यु के लिए भी याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्हें रिम्स में ही भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज रिम्स में चल रहा है.वहीँ झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से यह पूछा हैँ कि संजीव सिंह को ईलाज के लिए एम्स क्यों नहीं भेजा इसी के मद्देनज़र आज जेल आई जी ने दिल्ली एम्स भेजने का निर्देश धनबाद के जेलर को दिया हैँ,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment