Home » कतरास के सोनारडीह रेलवे फाटक के पास डाक पार्सल गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचला
Uncategorized क्राइम

कतरास के सोनारडीह रेलवे फाटक के पास डाक पार्सल गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचला

कतरास के सोनारडीह रेलवे फाटक के पास पार्सल गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत,

कतरास – सिनीडीह की ओर से आ रहे डाकघर पार्सल गाड़ी से सोनारडीह रेल फाटक के पास पैदल चल रहे एक व्यक्ति को गाड़ी ने कुचल दिया जिससे की मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई.वहीँ मृतक की पहचान सोनारडीह के बढ़ई टोला निवासी शंकर मिस्त्री के रूप में हुई मृतक अविवाहित था. प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्सल गाड़ी राँची से धनबाद पोस्ट ऑफिस जा रहा था.वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी क्रम में सोनारडीह फाटक के समीप वाहन ने बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया और सड़क पर उक्त बुजुर्ग को घसीटते हुए चला गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.वहीँ घटना के पश्चात सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों व परिजनों की भीड़ लग गई. लोग मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की सूचना पाकर धर्माबांध ओपी प्रभारी रोहित सिंह, सोनारडीह ओपी प्रभारी श्वेता कुमारी व महुदा थाना के इंस्पेक्टर अपने दल बल के साथ पहुँचे.मौके पर उपस्थित बाघमारा सीओ रवि भूषण प्रसाद ने सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपये देने का आश्वासन दिया. तब जाकर लोग वहां से हटे. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जबकि पुलिस ने पार्सल गाड़ी को जब्त कर धर्माबांध ओपी ले गई चालक पुलिस की गिरफ्त में हैँ बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत्त था.धर्माबांध ओपी प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नही दी गई हैँ शिकायत के पश्चात कार्रवाई की जायेगी,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment