आज के युवाओं की प्रेरणा हैँ नन्दलाल प्रसाद — जी हाँ आज हम बात कर रहे हैँ होरलाडीह निवासी नन्दलाल प्रसाद की क्योंकि उन्होंने अपनी जी तोड़ मेहनत से अपने लिए एक नया मुकाम हासिल किया और स्वयं को परिभाषित करते हुए दिन रात को एक कर दिया अपनी वकालत की डिग्री पाने के लिए और आज नन्दलाल प्रसाद वकील बनकर अपने धनबाद के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन कर उभरे हैँ जबकि उनकी मेहनत और लगन किसी से छुपी हुई भी नहीं हैँ कि उन्होंने कैसे अपनी जीवन शैली को अपने मेहनत के दम पर कार्य किया जबकि उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा हैँ अपने जीवन में कई उतार – चढ़ाव को देखते हुए अपनी पढ़ाई को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर आज वकील का पोशाक पहने धनबाद बार असोसिएशन की शोभा बढ़ाने को बेताब हैँ यही उनके मेहनत की एक बानगी को दर्शाती भी हैँ एक बात तो यहाँ यह साफ हो जाती हैँ कि अगर एक इंसान स्वयं में जिद कर ले तो वो बहुत कुछ कर सकता है और एक विशाल पहाड़ को भी झुका सकती हैँ ऐसे ही है प्राइवेट कार्य करके वकील बने नन्दलाल प्रसाद की कहानी जो की स्वयं को परिभाषित कर चुके हैँ,और आज के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम भी नहीं है,
हमारा धनबाद टाइम्स ( साप्ताहिक अख़बार )वकील साहब नन्दलाल प्रसाद एवं उनके पुरे परिवार की उज्वल भविष्य की कामना करता है कि उनका जीवन सदा खुशी पुर्वक बीते
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )
भागवत ग्रुप कारपोरेशन












Add Comment