Home » धनबाद = बैराए हाइवा ने एक नवयुवक को रौंदा आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल पुलिस की टीम बनी मुकदर्शक
Uncategorized

धनबाद = बैराए हाइवा ने एक नवयुवक को रौंदा आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल पुलिस की टीम बनी मुकदर्शक

बौराए हाइवा ने एक नवयुवक को रौंदा मौके पर ही हुई युवक की मौत,आक्रोशित लोगों ने जमकर तांडव मचाया ,कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त,पुलिस की टीम बनी मुकदर्शक,

धनबाद ———=======
झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित बौराए हाइवा गाड़ी की चपेट मे आने से एक नाबालिग की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही हुई मौत जबकि घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटना स्थल की और दौड़े तत्पश्चात झरिया केंदुआ मुख्य सडक मार्ग को बाधित करते हुए जमकर बबाल किया इस दौरान आक्रोशित भीड़ के द्वारा ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई जबकि टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया गया इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थल पर पुलिस और पत्रकार भी पहुंच घटना की जानकारी लेने के लिए पहुंचे की किन्तु आक्रोशित लोगों ने पुलिस और पत्रकारों को भी नहीं बख्शा और सभी को घटना स्थल से खदेड दिया जबकि पत्रकारों को फोटोग्राफी करने से रोका जा रहा था. अगर कोई मोबाइल से फोटो लेने की भी कोशिश कर रहा था तो उसे भी गाली गलौज करते हुए पिटाई करने की धमकी दी जा रही थी वहीँ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंची पुलिस को भी आक्रोषित लोगों ने खदेड़ दिया. प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो झरिया केंदुआ मुख्य मार्ग सिंह नगर बस्ती के समीप शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक की चपेट मे आने से अर्णव कुमार नामक युवक की मौत हो गई थी वहीँ . दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था स्थानीय लोगों ने पीछा कर घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर ट्रक को पकड़ा.
जबकि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया. दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे करीब दो दर्जन गैरेज में खड़े सैकड़ों ट्रक एवं हाईवा में तोड़फोड़ की. सुबह-सुबह हुई इस घटना से आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे. लोगों का कहना था कि वर्षों से हम इस रास्ते से कोयला ढोने वाले वाहनों के लिए अलग रट की मांग कर रहे हैं, लेकिन लोगों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था और जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन दोनों के कान पर जूं नहीं रेंग रही थी लोगों ने कहा कि इस सड़क पर हाइवा गाड़ी का परिचालन होने से लगातार घटना घटित हो रही है। जिसमे कई लोगों की मौत होने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि आसपास के यार्ड में घुसकर वहां खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिये. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची झरिया थाना की पुलिस गश्ती टीम को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया. घटनास्थल पर अर्णव का शव रखकर सड़क को भी जाम कर दिया गया था
वहीं, मुख्य सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.अर्णव अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़कर सिंह नगर स्थित अपने घर लौट रहा था. तभी यह हादसा हो गया. अर्णव के पिता दिलीप सिंह व्यवसायी हैं. लोगों के आक्रोश का सामना करने की पुलिस में भी हिम्मत नहीं हो रही थी. इस दौरान पुरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गई वहीँ घटना के आठ घंटे बीत जाने बाद किसी तरह से पुलिस की टीम ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर सड़क जाम हटवाया और पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि आगामी बारह फरवरी को बस्ताकोला के विकास भवन में महाप्रबंधक के साथ झरिया विधायक प्रतिनिधि एवं झरिया पुलिस संयुक्त रुप से रूट डायवर्सन को लेकर वार्ता करेगी और रुट का हल निकाला जाएगा जायेगा तब तक हाइवा का परिचालन बंद रहेगा वहीँ पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया हैँ और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई हैँ,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment