Home » धनबाद के बलियापुर में हुई भीषण डकैती
Uncategorized

धनबाद के बलियापुर में हुई भीषण डकैती

धनबाद के बलियापुर में डकैतों ने की लाखों की डकैती,

धनबादके बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदूरपुर निवासी झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि बेंगू ठाकुर के घर शनिवार की शाम को लगभग आधा दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और घर में मौजूद सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की और करीब डेढ़ घंटे तक जमकर तांडव मचाया जबकि हथियार के दम पर सभी को बनाया बंधक,और फिर डकैती की घटना को दिया अंजाम फिर सारे अपराधी भाग निकले वहीँ इस मामले में
भुक्तभोगी परिवार ने बताया कि शाम को अपराधियों ने घर का दरवाजा खुलवाया और घर में घुसकर सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लगभग 12 भर सोने के जेवरात समेत नगद 1 लाख 5 हजार रुपए लूट लिए.वहीँ अपराधियों के जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह अपने हाथों की रस्सी खोलकर इसकी सूचना बलियापुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बलियापुर थाना प्रभारी एसके यादव व सिंदरी डीएसपी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
जानकारी के मुताबिक इस दौरान डकैतों ने परिवार के लोगों के हाथ बांध रखे थे बेंगू ठाकुर के पुत्र राजेश मुखर्जी को गोली मारने की धमकी भी दी.और जाते-जाते महिला सदस्यों को बदमाशों ने प्रणाम किया. जबकि पुलिस को सूचना देने पर दुबारा आकर जान से मारने की धमकी भी दीवहीँ इस मामले में सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र राउत के द्वारा जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है जबकि अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैँ

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment