Home » धनबाद उपायुक्त एवं एस एस पी ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दिया
Uncategorized

धनबाद उपायुक्त एवं एस एस पी ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दिया

धनबाद की डी सी माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित किए,

झारखण्ड के भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।वहीँ श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए उन्होंने आम लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियाला भी फैलाया।वहीँ उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। झारखण्ड की यह पावन भूमि उनकी इस बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा जबकि इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, संतोषिनी मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला नाजिर आनंद कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, शंभु साव, नारायण महतो, अमित संथाल मरांडी, जितेन्द्र कुमार पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे सबों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment