Home » झरिया विधानसभा कांग्रेस की सीट से मैं भी हूँ दावेदार – शमशेर आलम (नेता सह कांग्रेस प्रवक्ता )
Uncategorized

झरिया विधानसभा कांग्रेस की सीट से मैं भी हूँ दावेदार – शमशेर आलम (नेता सह कांग्रेस प्रवक्ता )

झरिया । झारखंड प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता सह सचिव शमशेर आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की विधानसभा उम्मीदवारी हेतू धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को धनबाद कांग्रेस कार्यालय मे धनबाद विधानसभा 40, झरिया 41, बाघमारा 43 से आवेदन समर्पित किया। शमशेर आलम ने कहा की हमारा राजनीतिक इतिहास 36 वर्षो का है, इस दरमियान काँग्रेस संगठन मे छात्र जीवन से लेकर युवा काँग्रेस मे झरिया प्रखंड युवा काँग्रेस अध्यक्ष 1992 से 1998 तक 1998 से जिला युवा कांग्रेस महासचिव, 2002 से प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव, 2004 से 2010 तक धनबाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 2011से 2014 धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, 2014 से 2017 तक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य,
वर्तमान में झारखंड प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता सह सचिव का पद से लगातार पार्टी एंव जिले की जनता का सेवा कर रहा हूं। आगे शमशेर आलम ने कहा की हमारी दावेदारी इसलिए मजबूत बनती है मै 2014,2019 मे झरिया से दावेदारी किया था परन्तु पार्टी का टिकट मे सफलता नही मिला इस बीच 2010 मे धनबाद नगर निगम के चुनाव मे उपमहापौर के पद के लिए लडा, जिसमे उक्त चुनाव मे 18000 हजार वोट एवं 2015 मे महापौर के चुनाव लडा जिसमे धनबाद नगर निगम की जनता ने मुझे 56000 हजार वोट देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिससे तीनो विधानसभा मे सभी वर्गो मे काफी लोकप्रियता प्राप्त है तथा लगातार जनता की दुख दर्द मे शामिल होकर संघर्षशील रहता हूँ, इसलिए 2024 के विधानसभा चुनाव मे हाईकमान को मुझ पर भरोसा कर उम्मीदवार बनाए जिससे कांग्रेस को और भी संगठन सशक्तिकरण करने काम कर संकु।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment