Home » धनबाद के वरीय अधीक्षक के निर्देश पर जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जाँच अभियान चलाया गया
Uncategorized

धनबाद के वरीय अधीक्षक के निर्देश पर जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जाँच अभियान चलाया गया

जोड़ापोखर । जोड़ापोखर थाना समीप धनबाद एसएसपी के निर्देश पर जोड़ापोखर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन जाँच किया गया। इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया तथा चार पहिया निजी तथा व्यावसायिक वाहन के कागजात की जाँच के साथ हेलमेट, ट्रिपल राइड, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन की जाँच की गई। जाँच के दौरान दर्ज़नो वाहन को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया, जिसे चालान के बाद छोड़ दिया गया। जाँच में स्कूल वाहन, एम्बुलेंस को मुक्त रखा गया। पकडे गए वाहनों के चालक को अगली बार वाहन चलाने के समय वेहिकल एक्ट नियम के तहत वाहन चलाने की हिदयता दी गई। जाँच के दौरान कई वाहन चालक को जोड़ापोखर पुलिस द्वारा फटकार लगाया गया। जाँच अधिकारी ने बताया की वाहन जाँच का मकसद कम उम्र के युवकों द्वारा रफ ड्राइव और उससे होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकना है। उन्होंने वाहन चालको तथा वाहन मालिक से अपील किया कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं, बाइक का जरूरी कागजात अपने साथ रखें। अन्यथा पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। यह जाँच अभियान क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार