Home » धनबाद गोल्फ ग्राउंड में 15 सितम्बर को शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक आयोजित की गई
Uncategorized

धनबाद गोल्फ ग्राउंड में 15 सितम्बर को शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

झरिया। गोल्फ ग्राउंड धनबाद में 15 सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झरिया ब्लॉक की एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्कृत विद्या मंदिर डिगावाडीह के प्रबंध समिति के सचिव मृत्युंजय बनर्जी तथा संचालन सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य पुनीत शाह ने किया। मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धनबाद झारखंड कोर कमेटी के वरीय सदस्य उत्तम बनर्जी उपस्थित हुए। बैठक में प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों की स्थिति को कैसे सुधारा जाए इस विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले शिक्षक हो या सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले शिक्षक सभी राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। भारत एक गुरु शिष्य परंपरा वाला देश रहा है, भारत के लोग सदियों से गुरुजनों को सर्वोच्च स्थान और सम्मान देते आ रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धनबाद झारखंड अपने जिले सहित झारखंड के अन्य जिलों के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी शिक्षकों और प्राचार्य को सम्मानित करने का फैसला किया है। आगामी 15 सितंबर को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में सभी शिक्षकों का महाजूटान होगा और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धनबाद झारखंड उन्हें सम्मानित करने का काम करेगा। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य और संचालकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से शिक्षकों में एक नया उत्साह आएगा और वह अपने राष्ट्र निर्माण के भूमिका में और बढ़-चढ़कर प्रयासरत रहेंगे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment