Home » निरक्षर लोगों को शाक्षर बनाए जाने को लेकर पुस्तक वितरण किया गया
Uncategorized

निरक्षर लोगों को शाक्षर बनाए जाने को लेकर पुस्तक वितरण किया गया

जोड़ापोखर । प्राथमिक विद्यालय नॉर्थ जियलगोरा झरिया दो धनबाद के परिसर में नोडल शिक्षक ज्वाला प्रसाद गुप्ता एवं अजय पाल बीआरपी के द्वारा एनआईएलपी उल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत पूरे जियलगोरा तथा भागा के अनपढ़ लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रक्खा गया जिसको लेकर पुस्तक वितरण भी किया गया। वहीँ इस कार्यक्रम के आयोजन पूर्व समाजसेवी सह शिक्षक गंगा प्रसाद विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा एवं पूजा देवी को नियुक्त किया गया।जबकि इस योजना के तहत आज क्षेत्र के लगभग चालीस लोगों के बीच उल्लास पुस्तक का वितरण किया गया | साथ सभी को साक्षर बनाने के हेतु कई अहम बातों की जानकारीयाँ भी दी गई।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार