झरिया । सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अवसर पर कुसुंडा क्षेत्र में सामग्री प्रबंधन और अनुबंध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुसुंडा क्षेत्र के सभी अधिकारियों से दिन-प्रतिदिन के आधिकारिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी विक्रेताओं से जेम पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने और वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री तथा खरीद के लिए इसका अधिक से अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर एमएम विभाग बीसीसीएल मुख्यालय से बी पी सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन सामग्री प्रबंधन विभाग ने कार्मिक विभाग कुसुंडा क्षेत्र के समन्वय से किया था। शिव शंकर कुमार ने जीईएम पोर्टल पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यशाला में एपीएम वेद प्रकाश, अतुल शर्मा, शिव शंकर कुमार, त्रिपुरारी कुमार, सुनील गुप्ता, तुसार कांत, एच के मिश्रा, पवन कुमार उपस्थित थे।
संवाददाता – शाहिल हुसैन,
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment