Home » मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो की सफलता आपका शोर मचा दे – मनंजय पाठक
Uncategorized

मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो की सफलता आपका शोर मचा दे – मनंजय पाठक

*मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे – मनंजय पाठक*

*श्री मनन करियर सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस*

झरिया । श्री मनन करियर सेंटर तथा श्री मनन निःशुल्क ग्रुप डिस्कशन के छात्र तथा छात्राओं के द्वारा श्री श्याम मंदिर प्रांगण में शिक्षाविद सह देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक मनंजय पाठक द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्था के छात्र तथा छात्राओं ने संस्था के संस्थापक मनंजय पाठक को बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में संस्था के छात्र तथा छात्राए सहित शिक्षक उपस्थित हुए। संस्था के संस्थापक मनंजय पाठक ने छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की पढ़ाना एक नौकरी नहीं यह प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी होती है। श्री पाठक ने कहा कि मनन एक नाम, एक साइन है, इसे बरकरार रखे। आपलोगो के वजह से मुझे सम्मान मिलता है। इस सेंटर में कोई शिक्षक नही है, यहाँ सभी एक दूसरे के मददगार है, ताकि पढ़ाई में किसी को दिक्कत न हो। उन्होंने सभी छात्रों को आश्वाशन देते हुए कहा कि आपकी आर्थिक, मानसिक सभी तरह की दिक्कत हमारी है, लेकिन आप पढ़ाई करे और आगे बढ़कर खुद का नाम बनाए। आप सभी अपने माँ बाप का नाम रौशन करे। सारा खेल समय का ही है, आपके पास नौकरी रहेगा तो सभी आपका सम्मान करेगा। प्रयास करते रहिए निश्चिय सफलता मिलेगी। उन्होंने झारियावासियो को एक बेहतर इंसान बताते हुए कहा कि झारिया से अच्छा इंसान पूरे संसार मे नही है। साथ ही सभी छात्रों कोअनुशासन में रहने की हिदायत दी। कार्यक्रम में सेंटर के समन्वयक अशोक यादव, ग्रुप प्रबंधक कृष्णा शर्मा, दीपक सिंह, बब्लु सिंह, मृत्युंजय पासवान, विवेक गुप्ता जितेन्द्र यादव, दुर्गेश पाठक, राजीव पाण्डेय, अमित कुमार यादव, कृष्णा शर्मा, अंकित, निधि कुमारी, मनीषा, राहुल, काजल, मनीषा, रजनीश आदि उपस्थित थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment