*ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार राहुल गम्भीर रूप से घायल*
जोड़ापोखर । फुसबंगला भौरा मार्ग स्थित भागा रेलवे क्रासिंग के निकट महतो ट्रांसपोर्ट के ट्रक संख्या जे एच 10 सीबी 5230 की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार राहुल पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहुल को घायल अवस्था में धनबाद में भर्ती कराया गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पूर्व पार्षद मनोज साव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया गया है। माँ रीना देवी ने बताया है की पुत्र राहुल अपने घर अयोध्या नगरी से बाजार करने फुसबंगला गया था, तभी आगे चल रही ट्रक के पिछले चक्का की चपेट में आकर घायल हो गया है। राहुल के पिता इंद्रजीत पासवान स्थानीय लोगों के सहयोग से धनबाद इलाज कराने ले गए हैं। घटनास्थल से जोड़ापोखर पुलिस ने मोटरसाइकिल तथा ट्रक को जब्त कर थाना ले आया। जाम का नेतृत्व करने वाले पूर्व पार्षद मनोज साव ने कहा है की घायल का इलाज पूरी तरह ट्रांसपोर्टर द्वारा कराया जाए तथा उचित मुआवजा दिया जाए, तभी जाम को हटाया जाएगा। मुआवजा तथा इलाज पर सहमति बन पर जाम हटाया गया।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment