*परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया*
झरिया । झरिया स्थित आरएस गार्डेन में आज परमवीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के द्वारा परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल करीम अंसारी तथा संचालन फाउंडेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष शाने रहमत ने किया। सर्वप्रथम परामवीर अब्दुल हमीद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात मुख्तार खान ने कहा कि अब्दुल हमीद किसी जाति धर्म भाषा के नहीं बल्कि वह पूरे देश के लिए थे । देश का गौरव बढ़ाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। अध्यक्षता कर रहे अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि ये फाउंडेशन सिर्फ अब्दुल हमीद के शहादत दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भगत सिंह जैसे वीरों की भी शहादत दिवस मनाएगी। इस दौरान शाने रहमत ने झारखण्ड सरकार से परमवीर अब्दुल हमीद के जीवनी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की माँग किया। में सामिल किया जाए। कार्यक्रम में नेहाल कैश ने अपनी देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया। धन्यवाद व्यापन कैशर सहाब ने दिया। मौके पर शकील अहमद, भोला सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, मो आफताब आलम, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता मो सिकंदर ए आजम, भगत सिंह शेख़ सुल्तान, मुख्तार खान रिजीवी, शकील अहमद, आर सी पासवान, डॉ तस्लीम आरिफ, अबू सईद, विजय वर्णवाल, भगवान दास, अबू सईद ,जावेद कुरैशी, एस एन तांती, मो समीम, मो सहबुद्दीन, मो अफजल, भगत सिंह, मो मोबिन, मो हफीज, मीर फिरोज आदि मौजुद थे।
संवाददाता – साहिद हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment