Home » पुलिस की ओर से एक अनूठी पहल जन शिकायत समाधान केंद्र लगाया गया
Uncategorized

पुलिस की ओर से एक अनूठी पहल जन शिकायत समाधान केंद्र लगाया गया

*पुलिस परिवार की तरफ से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन*

*जन शिकायत समाधान कार्यक्रम झारखंड पुलिस की तरफ से एक अनूठी पहल*

झरिया । झारखंड पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस परिवार की तरफ से मंगलवार को टाटा ऑडिटोरियम जोड़ापोखर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद राउत तथा संचालन जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद राउत, झरिया अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद, बलियापुर अंचल अधिकारी सुदीप एक्का द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना तथा ओपी प्रभारी, डालसा, बिजली विभाग, झामाडा विभाग, टाटा कोलियरी, बीसीसीएल आदि के अधिकारी उपस्थित होकर लोगो की समस्याओं को सुना। जन समस्याओं को लेकर थाना तथा ओपी का अलग काउंटर बनाया गया था, जहाँ सभी की शिकायत का आवेदन लेकर पावती रशीद दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शिकायत के त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस की तरफ से एक अनूठी पहल की गई है। छोटी छोटी समस्याओ का निष्पादन 15 दिनों के अंदर किया जाएगा। कार्यक्रम में साइबर अपराध संबंधित जानकारी दी गई। क्षेत्र के जमीन विवाद तथा अन्य सरकारी योजना संबंधित लंबित समस्याओ के लिए झरिया तथा बलियापुर अंचल अधिकारी उपस्थित होकर समाधान किया।

*1930 साइबर अपराध सेल तथा 112 आपातकालीन न. अपने मोबाइल अवश्य रखे – एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत*

सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद राउत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो को थाने में जाने से होने वाले डर को हटाना है, ताकि लोग बेहिचक थाना आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सके। अब थाना आपके द्वार आया है, इसका लाभ उठाए। श्री राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, लूट, गुमशुदगी, मादक पदार्थ, पोशको एक्ट, हरिजन एक्ट तथा जमीन संबंधित विवाद आदि जैसे मुद्दों पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी तथा लोगो की शिकायत पर आवेदन लेकर पावती रशीद दिया जाएगा। आवेदक किसी भी पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अपने आवेदन के बारे में पूछ सकते है। उन्होंने कहा कि अब जनता के बीच पुलिस जा रही है, यह एक सरहानीय कदम है। एसडीपीओ ने सभी को 1930 साइबर अपराध सेल तथा 112 आपातकालीन सेवा का न. अपने मोबाइल में सेव करने को कहा ताकि आपात स्थिति में आपकी मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि अशिक्षा अंधविश्वास को जन्म देती है, जिससे डायन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा कानून का उलंघन करना सिखाती है।

वही झरिया अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद ने मईया योजना तथा पेंशन संबंधित मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि झरिया अंचल द्वारा लगभग 43000 आवेदन स्वीकृत हो चुका हूँ। वैसे 255 आवेदन रद्द किया गया है, जिसका बैंक तथा पता संबंधित कागजात झरिया क्षेत्र से बाहर का है। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में जितने आवेदन लंबित है, उसका निवारण 15 दिनों में कर दिया जाएगा। जमीन संबंधित आवेदन के बारे में लोगो को आवेदन देने की बाते कही। कार्यक्रम में डालसा के तरफ से अधिवक्ता नीरज गोयल ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम पुलिस परिवार की तरफ से अच्छी पहल है। डालसा हर तरह से लोगो को लीगल कानूनी सहायता प्रदान करेगी।

मौके पर जोड़ापोखर अंचल पुलिस निरीक्षक उषा रानी, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार, पाथरडीह थाना प्रभारी पवन पाठक, सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक, लोदना ओपी प्रभारी रजनीकांत, भौरा ओपी प्रभारी रंजीत राम, बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी अजित कुमार, अलकडीहा ओपी प्रभारी अनिरुश रौशन, बलियापुर थाना प्रभारी, सिंदरी थाना प्रभारी, गौशाला ओपी प्रभारी, तीसरा थाना प्रभारी, घनुआडीह ओपी प्रभारी आदि मौजूद थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment