बी सी सी एल के पुटकी बलिहारी क्षेत्र बोर्रागढ़ कोलियरी में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत विजय उराव की मौत इलाज के दौरान दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार की शाम हो गई .वहीँ आज शनिवार को मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ के बैनर तले कोलियरी कार्यालय में नियोजन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.और श्रमिकों ने जनता श्रमिक संघ के नेता अमर सिंह के नेतृत्व में कोलियरी कार्यालय के समीप मृतक का शव रख बीसीसीएल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बीते 18 तारीख को कार्य के दौरान दिन के करीब 4:00 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई.कर्मियों ने उसे आनंन -फानन में बायोमेट्रिक हाजिरी से हाजिरी आउट करा कर घर भेज दिया. घर पहुंचने के क्रम में उसकी स्थिति और बिगड़ गई. परिजनों ने उसे पहले तो स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया .परंतु स्थिति नहीं संभलने पर उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया .जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दुर्गापुर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया .और इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उसकी मृत्यु हो गई .वहीं बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा नियोजन देने में आनाकानी करने के विरोध में लोगों ने जमकर नारेबाजी किया. घटना की सूचना पाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी कोलियरी कार्यालय पहुंची और उन्होंने बीसीसीएल अधिकारियों को तत्काल नियमानुसार मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग की. जिस पर काफी देर तक वार्ता हुई. उसके बाद रात्रि 9:30 बजे मृतक के पुत्र बीरबल उरांव को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी इस दौरान मृतक की पत्नी सनोति देवी, पुत्री संतोषी देवी,पुत्र शंकर उरांव, निर्मल उरांव ,विष्णु उराव का रो रो के बुरा हाल था. मौके पर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से पीबी एरिया के एजीएम अनिल वर्मा, एपीएम विनीता कुमारी ,परियोजना पदाधिकारी जे के सिंह, एवं अन्य लोगों उपस्थित थे,
संवाददाता – कार्तिक वर्मा
मुख्य सम्पादक – अरुण कुमार












Add Comment