*झारखंड 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए डीएवी मॉडल स्कूल के दो बच्चे चयनित*
जोड़ापोखर । हैदराबाद में आगामी 3 से 7 अक्टूबर को 38वीं सब जूनियर हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धनबाद के डीएवी स्कूल सीएफआरआई के कक्षा 10 के छात्र अभिनव कुमार, कक्षा 11 हर्ष कुमार का चयन हुआ। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती महुआ सिंह ने झारखंड हैंडबॉल संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों के चयन से न केवल स्कूल खुशी मना रहा है, बल्कि धनबादवासियों के लिए भी गर्व की बात है। इन्होंने यह भी जानकारी दी कि ये दोनों बच्चे बेहतरीन हैंडबॉल खिलाड़ी है तथा उन्हें उम्मीद है कि झारखंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर विजयी होंगे । प्राचार्य ने चयनित बच्चों के विकास में हर संभव मदद करने का वादा किया। साथ ही डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई के खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह का भी चयन झारखंड हैण्डबॉल टीम के कोच के रूप में किया गया।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment