Home » शमशेर नगर इमामबाड़ा के कई लोग भाजपा में हुए शामिल
Uncategorized

शमशेर नगर इमामबाड़ा के कई लोग भाजपा में हुए शामिल

झरिया । शमशेर नगर स्थित नया इमामबाड़ा मे शुक्रवार को मो मोहशीन खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह और सिंह मेंशन में अपनी आस्था व्यक्त कर कांग्रेस को त्याग कर भाजपा में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने रागिनी सिंह का जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओ ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया साथ ही अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया। स्थानीय लोगो ने एक स्वर में कहा कि हम सभी इस बार विधानसभा चुनाव मे भाजपा नेत्री श्रीमती रागिनी सिंह के साथ है। हमे उम्मीद है कि जितने के बाद रागिनी सिंह हम सभी की समस्याओ का समाधान करेगी। वही लोगो को संबोधित करते हुऐ रागनी सिंह ने कहा की झरिया की जनता के जोश और जुनून को देख कर मुझे पूर्ण विश्वास हो गया की इस बार झरिया मे कमल खिलने वाला है। पिछले पांच वर्षो के कार्यकाल मे यहां की जनता ने महसूस किया की उन्हे सिर्फ ठगा गया। खोखले वादे और दावे वाली झूठ और भ्रष्टाचार की दीवार एक न एक दिन धराशाई हो ही जाती है। पांच वर्षो में जनता बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस्ती रही, लेकिन उनकी परेशानी खत्म नही हुई। पांच वर्षो से वर्तमान विधायक का फोन नंबर नहीं लगता था। लोगो से मिलने में उन्हे परेशानी होती थी, लेकिन चुनाव का समय नजदीक आते ही उनके दिल में जनता के लिए रहमो करम दिखने लगा। झूठे वादे पूरे नहीं कर पाई अब लोगो को अपना मोबाइल नम्बर देते फिर रही है और फिर से झूठे वादों का पुलिंदा गढ़ लोगो में भ्रम पैदा कर रही है लेकिन झरिया की भोली भाली जनता समझद्दार हो गई है और आपकी सभी चालो का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिखाएगी। वही स्थानीय लोगो ने बताया की हमारे मोहल्ले की महिलाएं डेढ़ किलोमीटर दूर बाल्टी डेकची लेकर पानी भरने जाती है यही कारण हमने कांग्रेस को वोट दिया था। हम लोगो ने पिछले चुनाव मे निस्वार्थ भाव से इनका झंडा ढोया। लेकिन इसका हमे यही नतीजा मिला की आज यहां ना ही पानी निकासी के लिए नालियां बनी ना ही पीने के पानी का व्यस्था हुई साथ ही सड़क निर्माण का काम भी नहीं हुआ जिसको लेकर हम सभी ने रागनी सिंह पर इस बार विश्वास जता कर उन्हे अपना समर्थन दिया है।
इस दौरान मुख्य रूप से मो अकबर , मो नसीम , मोहसिन खान, नसीम शेख, इरफ़ान मल्लिक , ज़ाकिर, समीम , हसमत, नासिर, आफताब, रिज़वान , मुस्तकीम , रकीब , एकबाल , कल्लू, , मो राजा मो मुसाफिर, के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाए पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे,

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment