Home » गोविन्दपुर के देवली में अल्पसंख्यक मोर्चा समाज का होगा महाजुटान – अख्तर अंसारी ( अध्यक्ष )
Uncategorized

गोविन्दपुर के देवली में अल्पसंख्यक मोर्चा समाज का होगा महाजुटान – अख्तर अंसारी ( अध्यक्ष )

गोविंदपुर… देवली स्थित फुटबॉल मैदान में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा महाजूटान..
आगामी 13.10.2024 को समय 2:00 बजे गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत देवली फुटबॉल मैदान में अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा एक विशाल सभा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें पूरे धनबाद के सभी प्रखंडों से अल्पसंख्यक लोगों का महाजुटान होगा । सभा के बारे में विस्तार पूर्वक बात करते हुए धनबाद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अख्तर अंसारी ने बताया कि इस माहजुटान में धनबाद प्रखंड से सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा इस कार्यक्रम को सफल बनावे। उन्होंने बताया कि सभा का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों को कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी साथ है सरकार के द्वारा जो भी योजना चलाई जा रही है उसमें हमारे अल्पसंख्यक समाज को किस प्रकार लाभ पहुंचे इस पर विशेष प्रकार से चर्चा होगी
मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकीम अंसारी ने बताया कि इस महासभा में पूरे धनबाद जिला से पदाधिकारी सम्मिलित होंगे साथ ही उन्होंने गोविंदपुर प्रखंड में निवास करने वाले सभी माता बहनों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया मुखिया मेराज अंसारी ने सभी अल्पसंख्यक समुदाय से अपील किया कि भारी से भारी संख्या में आप लोग सभा में आए एवं सभा सफल बनावे … संबोधित करने वालों में अख्तर अंसारी, मिराज अंसारी, मुकीम अंसारी, अत्ताउल्लाह अंसारी, आदि कई गण्यमन लोग उपस्थित थे

संवाददाता – अवधेश कुमार

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment