*डीएवी बनियाहीर के छात्रों ने ‘मिशन एअर पोर्ट धनबाद’ प्रतियोगिता में लहराया परचम*
जोड़ापोखर । डीएवी बनियाहीर में उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रेलवे सभागार धनबाद में पिछली रविवार को आयोजित ‘मिशन एअरपोर्ट धनबाद’ कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता में विकसित शहर के रूप में धनबाद की संभावना विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल ने विद्यालय की छात्राओं श्रद्धा सिन्हा, अनुष्का कुमारी तथा अनन्या मिश्रा व आकांक्षा भारतद्वाज को सामूहिक रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ इस तरह की प्रतियोगिताओं में अपनी आवाज़ से जन समूह को आंदोलित करते रहने की प्रेरणा दी। आज प्रार्थना सभा में विद्यालय प्राचार्य एज़ाज़ अहमद ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्द्धन तथा सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को इनसे सीख लेने का आह्वान किया।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment