Home » वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हसीना खातून भाजपा में शामिल हुई
Uncategorized

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हसीना खातून भाजपा में शामिल हुई

*अपने समर्थको के साथ वरिष्ट कांग्रेस नेत्री हसीना खातून हुई भाजपा में शामिल*

जोड़ापोखर । झरिया विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह को लगा झटका। कई दशको से कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाली वरिष्ट कांग्रेस नेत्री हसीना खातून ने पार्टी से अपना नाता तोडा। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह तथा कांग्रेस पार्टी की अनदेखी के कारण मंगलवार को झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की मौजूदगी में वरिष्ट कांग्रेस नेत्री हसीना खातून अपने समर्थको के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई। इस दौरान श्रीमती रागिनी सिंह ने फुल, माला तथा भाजपा का पट्टा पहनाकर श्रीमती हसीना खातून का स्वागत किया। श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा की आज कांग्रेस तथा झरिया विधायक से झरिया की जनता त्रस्त है। जब कांग्रेस हसीना खातून जैसे अपने वरिष्ट नेत्री का सम्मान नहीं करती सकती है, तो आम जनता का क्या करेगी। जबकि भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओ का सम्मान हमेशा करती है। हसीना खातून के आने से झरिया विधानसभा में भाजपा मजबूत होगी। इस बार झरिया की जनता हवा हवाई वादा करने वालो को सबक सिखाएगी। भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीमती हसीना खातून ने कहा की पिछले पांच सालो में कांग्रेस पार्टी तथा झरिया विधायक द्वारा अनदेखी की जा रही थी। जिस कारण मैंने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा की जिस पार्टी में सम्मान नही उससे दूर रहना ही बेहतर है। झरिया विधायक पर बरसते हुए कहा की झरिया में पहला ऐसा विधायक देखा जिसके पास झरिया की जनता के लिए समय नहीं है।

बताते चले की श्रीमती हसीना खातून ददई दुबे के सांसद होने के समय से ही कांग्रेस की दमदार नेत्री रही थी। जिसकी क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। पार्टी छोड़ने से झरिया विधानसभा में इसका असर देखने को मिल सकता है। पिछली चुनाव में कांग्रेस को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment