जोड़ापोखर । न्यू एंजेल्स होम स्कूल डिगवाडीह में दीपावली के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच दिया, दीपावली घर, पेपर लैंप और रंगोली प्रतियोगिता की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों की अद्भुत कलाकारी देखने को मिला I रंगोली में बच्चों ने वूमेन जस्टिस, कोलकाता डॉक्टर केस, इंडियन कल्चर, यूनिटी इन डाइवर्सिटी, गर्ल्स हरैसमेंट और वूमेन पावरमेंट के विचारों को दर्शाया I स्कूल के निदेशक मो परवेज अख्तर ने सभी को दिवाली और छठ की हार्दिक बधाई और शुभकामना दिए। स्कूल के प्राचार्य मो आफताब आलम ने कहा कि आज के इस व्यस्त जीवन में अपनों को समय का भेंट दें । उनके साथ वक्त और सुख-दुख बांटे। उन्होंने अज्ञानता के अंधेरे को ज्ञान की प्रकाश की रोशनी से दूर करने का संदेश दिए । कार्यक्रम को सफल बनाने में रोजमा, बिंदु, विकास, सोनु , नियाज, संजीव और सभी शिक्षक गण की अहम भूमिका रही
संवाददाता – शमीम हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment