Home » झरिया विधायक सह कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह माँ काली दरबार में पहुँची
Uncategorized

झरिया विधायक सह कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह माँ काली दरबार में पहुँची

जोड़ापोखर । झरिया विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने भारत स्पोर्टिंग क्लब तथा सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा मोहरीबांध स्थित शिव मंदिर में आयोजित काली पूजा के विसर्जन में हिस्सा लेकर पूजा-पाठ किया और कोयलांचलवासियों के सुख- समृद्धि और कल्याण की कामना किया। इस दौरान रविंद्र, राधेश्याम वाल्मिकी, भीम निषाद, दीपक साव, मनोहर भुईयाँ, आनंद भुईयाँ, बिक्रम, माधुरी कुमारी, मुन्नी देवी, सोमा देवी, सुदामिया देवी, बिजली देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। वही आज विधायक पूर्णिमा सिंह मोहरीबांध, धनुआडीह बस्ती में भ्रमण कर आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने विस्थापन की समस्या पर कहा कि आगामी कार्यकाल में झरिया में ही सुरक्षित स्थान पर लोगो को विस्थापन करने का आश्वासन दिया।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य सम्पादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment