सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जोरापोखर बस्ती स्थित रॉयल स्कूल के समीप बुधवार की शाम को डिगवाडीह बालूलाइन के रहने वाला 20 वर्षीय युवक विशाल कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। बताते है कि मृतक युवक डिगवाडीह में अपने नाना राजदेव प्रसाद के घर में रहकर मोबाइल मरम्मत का कार्य करता था। आज शाम को विशाल अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 सीभी 6944 से डुमरी मोड़ की ओर जा रहा था,इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अन्य मोटरसाइकिल को देख विशाल का संतुलन गड़बड़ा गया और अचानक अपनी मोटरसाइकिल का डीस ब्रेक मारने पर विशाल सड़क पर जोर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विशाल को घायल अवस्था में टाटा अस्पताल जामाडोबा ले गया ,जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया है । घटना की खबर मिलने के बाद उसके मामा प्रवीण कुमार, मौसा सुधीर सिंह अन्य परिजन व अन्य अस्पताल में पहुंचे। शव को अस्पताल में रखा गया है। जोरापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक का बाइक और मोबाइल सहित शव को अपने कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है ।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार 












Add Comment