Home » शहीद शशिकांत पांडे का शहादत दिवस मनाया गया
Uncategorized

शहीद शशिकांत पांडे का शहादत दिवस मनाया गया

जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना समीप शहीद शशिकांत पांडेय की 9 वी शहीद दिवस के पुर्व संध्या पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। हरिकीर्तन में धनबाद के भजन मंडली एवं स्थानीय महिला भजन मंडली ने उत्तर कांड रामायण पाठ किया है।
सोमवार को शहीद के पिता राजेश्वर पांडेय, माँ ललिता देवी, भाई श्रीकांत पांडेय सहित परिवार के लोगों ने शहीद शशिकांत की मूर्ति पर माला पहनाकर कर श्रधंजलि दिया है। मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो की 9 बर्ष पूर्व शहीद शशिकांत पांडेय कश्मीर के पम्पोर में आतंकवादियों के गोली लगने से 17 दिसम्बर को सध्या 5 बजे शहीद हो गए थे। इसके बाद तत्कालीन बाघमारा विधायक एवं वर्तमान सांसद ढुलू महतो के प्रयास से जोड़ापोखर थाना समीप शहीद शशिकांत की मूर्ति की स्थापना किया गया है।

संवाददाता – साहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार