Home » न्यू ऐंजल्स होम स्कूल में पुलिस पाठशाला का हुआ आयोजन
Uncategorized

न्यू ऐंजल्स होम स्कूल में पुलिस पाठशाला का हुआ आयोजन

*न्यू एंजेल्स होम स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन*

जोड़ापोखर । डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के निदेशक मो परवेज अख्तर और प्राचार्य मो आफताब आलम ने थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया । थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बच्चों को अनुशासन में रहकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने की सलाह दिया। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि 18 साल से पहले मोटरसाइकिल और मोबाइल का उपयोग ना करें। जब भी अभिभावक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो तो हेलमेट का उपयोग जरूर करें ।
मोबाइल में पठन-पाठन से संबंधित चीजें अगर देखना हो तो वह भी अभिभावक की निगरानी में ही करें । अनुशासन और कठिन परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है इसलिए उन्होंने बच्चों को यह संदेश दिया कि खूब पढ़े, खूब बढ़े और आगे चलकर समाज और देश दोनों की सेवा करें ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के नोडल ऑफिसर मो सगीर अख्तर, जैनब, संजीव, सोनू, सुमित और स्कूल के समस्त परिवार की अहम भूमिका रही ।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment