Home » न्यू एंजेल्स होम स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया
Uncategorized

न्यू एंजेल्स होम स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया

*न्यू एंजेल्स होम स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे*

जोड़ापोखर । न्यू एंजेल्स होम स्कूल डिगवाडीह में क्रिसमस डे मनाया गया । कक्षा 8 के आरिफ रजा ने निर्देशक मो परवेज अख्तर और प्राचार्य मो आफताब आलम को पुष्प देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों को क्रिसमस टोपी, क्रिसमस पेड़, सांताक्लॉज बनाकर लाना था । अभिभावकों के सहयोग से छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कलाकृति को दिखाया । सभी विजेताओं को निदेशक और प्राचार्य के हाथों पुरस्कृत किया गया । मौके पर प्राचार्य ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को जीसस क्राइस्ट के जीवन के बारे में बताते हुए संदेश दिया कि यह त्यौहार मुख्य रूप से भाईचारे और आपसी सुख-दुख को बांटने का त्यौहार है । इसलिए अपने भेदभाव को मिटा कर एक दूसरे के साथ खुशियां बाटें । बच्चों के बीच जब सांताक्लॉज नजर आए तो खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। सांताक्लॉज ने बच्चों को ट्रॉफी देकर उनके साथ खूब मस्ती किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में साइमा, इफ्तेखार, उत्तम, सोनू , सगीर , सिमरन, सुमित और स्कूल के समस्त शिक्षक गण की भूमिका सराहनीय रही।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य सम्पादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment