Home » अवैध बालू लदे ट्रेक्टर ने महिला को मारी टक्कर
Uncategorized

अवैध बालू लदे ट्रेक्टर ने महिला को मारी टक्कर

*सरपट दौड़ रही अवैध बालू लदा ट्रैक्टर से महिला घायल*

जोड़ापोखर । जोड़ापोखर थाना अंतर्गत बाबुबाशा जामाडोबा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। महिला की पहचान होरलाडीह निवासी 50 वर्षीय बसंती बाउरी के रूप में हुई। घटना में बसंती बाउरी के दोनों पैर पर ट्रेक्टर चढ़ गई, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंच महिला को जामाडोबा टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। पुलिस अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है। जिस ट्रेक्टर से महिला घायल हुए, उसपर नंबर प्लेट भी नही है। जोड़ापोखर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment