Home » टाटा डी ए वी सिजुआ में सड़क सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Uncategorized

टाटा डी ए वी सिजुआ में सड़क सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन*

जोड़ापोखर । झरिया डिवीजन के सेफ क्लब ने टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को सामान्य सड़क सुरक्षा मुद्दों, बचाव उपायों और यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया। नेतृत्व टाटा स्टील के असिस्टेंट माइनिंग मैनेजर मानसी प्रिया तथा सीनियर सेफ्टी एरिया मैनेजर विजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ की प्राचार्या चंद्राणी बनर्जी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था, ताकि वे सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान दे सकें। चंद्राणी बनर्जी ने कहा कि इस पहल से युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जो प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। जिससे चालकों, पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और मोटरसाइकिल सवारों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

संवाददाता – साहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार