Home » भाजपा के दो समर्थक आपस में भिड़े पुलिस से की शिकायत
Uncategorized

भाजपा के दो समर्थक आपस में भिड़े पुलिस से की शिकायत

भाजपा के दो समर्थक ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और छिनतई करने का पुलिस से किया शिकायत

एक पक्ष के धर्मेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता कर पुलिस से निष्पक्ष जांच कर किया कार्रवाई की मांग

जोड़ापोखर । राकोमस के क्षेत्रीय सचिव सह भाजपा समर्थक धर्मेंद्र सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह समर्थक शरीफ कुरैशी द्वारा एक दूसरे के खिलाफ फेसबुक पर संदेश लिखने को लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट कर छिनतई करने का आरोप लगाते हुए अलकडीहा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग किया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है । दोनों पक्षों से मिली शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले कि जांच की जा रही है। मालूम हो कि दोनों ही पक्ष भाजपा विधायक रागिनी सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं । घटना को लेकर राकोमस नेता धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को समर्थकों के साथ जयरामपुर संघ कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर शरीफ कुरैशी सहित अवैध कोयला कारोबारी अशर्फी अस्पताल के निकट निवासी मुकेश सिंह,झरिया निवासी रंजय सिंह,जयरामपुर के अमित उर्फ चुन्नू सिंह पर 27 जनवरी को उसके कोलियरी कार्यालय जयरामपुर में ड्यूटी के दौरान घुसकर मारपीट व जान से मार देने की धमकी देने तथा कार्यालय के सामानों को बिखेर देने का आरोप लगाते हुए अलकडीहा पुलिस से ऑनलाइन शिकायत किया है। वार्ता में धर्मेंद्र ने कहा है कि मुकेश सिंह के लोदना में संचालित अवैध कोल डिपो के बारे में उन्होंने प्रशासन की आंख खोलने को फेसबुक सहित अधिकारियों को कागजी लिखा पढ़ी किया था। जिसके आधार पर सीआईएसएफ द्वारा 18 जनवरी को उसके डिपो में छापामारी कर अवैध कोयला लदी ट्रक को पकड़ लेने की कार्रवाई की गई थी । छापामारी की घटना से बौखलाकर आरोपितों ने उसके कार्यालय में घुसकर उसपर हमला किया है । जबकि शरीफ कुरैशी ने शनिवार को एक साजिश के तहत उसके खिलाफ मारपीट एवं 17 हजार रुपया की छिनतई करने की पुलिस से झूठी शिकायत किया है। धर्मेंद्र सिंह ने ओपी प्रभारी से मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने कि तथा जानमाल की सुरक्षा की मांग किया है। मौके पर संघ के संयुक्त महामंत्री राजीव रंजन चौबे, रंजन सिंह, रोहित सिंह, कुणाल पासवान, मिथलेश सिंह, उमेश तिवारी, मुकेश कुमार आदि थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार