Home » कोयलाँचल पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार स्व.अजीत श्रीवास्तव की 8वी पुण्यतिथि मनाई
Uncategorized

कोयलाँचल पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार स्व.अजीत श्रीवास्तव की 8वी पुण्यतिथि मनाई

*कोयलांचल पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार अजित श्रीवास्तव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई*

जोड़ापोखर । कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में दिवंगत पत्रकार स्व अजित श्रीवास्तव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम संघ के संस्थापक मो मुख्तार अहमद तथा महामंत्री राहुल मिश्रा द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संस्थापक मुख्तार अहमद तथा महामंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि स्व अजित श्रीवास्तव संघ के शुरुआती दौर से हमारे साथ थे। संघ की बुनियाद में अहम भूमिका निभाई थी। उनके जाने से संघ को अपूरणीय छति हुई है। मौके पर संरक्षक चंद्र देव मिश्रा, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, पवन गुप्ता, आशीष सिन्हा, गुलज़ार आलम, समीम हुसैन, मनोज यादव, शशिधर मिश्रा, दीपक गुप्ता, मोजहरुल इस्लाम, विद्या रजक आदि उपस्थित थे।

संवाददाता – साहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment