धनबाद — गोविन्दपुर एसबीआई देवली शाखा की ओर से महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से स्वावलंबी बनाने हेतु बैंक के शाखा प्रमुख रणबीर कुमार के नेतृत्व में महिला समूह शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 10 नए समूहों को 15 लाख रुपए तथा पुराने पांच समूहों को 5 लाख 90 हजार रुपए का ऋण वितरीत की गई वहीँ इस मौके पर समूह महिला मंडली को संबोधित करते हुए प्रबंधक रणवीर कुमार ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बैंक की ओर से ॠण दिया जा रहा है। छोटे-छोटे घरेलू उद्योग धंधों को चलाने के लिए इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए तथा समय-समय पर ऋण का भुगतान भी किया जाना चाहिए। जिससे की अपनी अपनी पारिवारिक जीवन को चलाने के लिए इसका भरपूर लाभ मिलेगा।जबकि नियमित व समय पर ऋण भुगतान करने से ऋण की मात्रा में बढ़ोतरी किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक महिला को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करने को लेकर भी प्रेरित किया इस शिविर में मुख्य रूप से बैंक से संबंधित अधिकारी राजेश कुमार मंडल, मनमोहन कुमार, पंकज कुमार, निर्भय कुमार सिंह, राजेश मंडल, बैंक सखी चुन्नू कुंभकार, मंटू रविदास, निताई रविदास आदि उपस्थित थे।
संवाददाता – अवधेश कुमार
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment