*झारखण्ड युवा मोर्चा के महानगर सचिव मो आफताब अंसारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जोड़ापोखर थाना प्रभारी का किया स्वागत*
जोड़ापोखर । झारखण्ड युवा मोर्चा के महानगर सचिव मो आफताब अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को नवनियुक्त जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय प्रसाद गुप्ता को बुके देकर स्वागत किया। बताते चले की जोड़ापोखर थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। पुलिस निरीक्षक उदय प्रसाद गुप्ता ने पदभार संभाला है। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा से जिम्मेदारी संभाली, जिन्हें हाल ही में डीएसपी पद पर प्रोन्नति मिली है। थाना प्रभारी से मिलने के बाद आफताब अंसारी ने कहा की नवनियुक्त थाना प्रभारी से क्षेत्र में अमन, शांति, विधि व्यवस्था कायम रखने तथा अपराध पर अंकुश लगा रहे की अपेक्षा व्यक्त करते है। उन्होंने कहा थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया की क्षेत्र में हर हाल में विधि व्यवस्था बनी रहेगी। क्षेत्र में जो भी समस्या नजर में आती हो सूचित करे, कार्यवाई होगी। इस दौरान इरफ़ान अंसारी, राजू अंसारी, सेराज अंसारी, शाहिद अंसारी, सागर अंसारी, विवेक यादव आदि मौजूद थे।
संवाददाता – शमीम हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment