Home » पैग़म्बर इस्लाम के जन्मदिन पर भव्य जुलुस निकाला गया
Uncategorized

पैग़म्बर इस्लाम के जन्मदिन पर भव्य जुलुस निकाला गया

*नबी की आमद मरहबा मरहबा के नारों से गूंज उठा कोयलांचल, 50 हज़ार से अधिक अकीदतमंदों की रही मौजूदगी*

*तिरंगे तथा इस्लामी झंडों की रौनक से सजा इलाका, जगह-जगह लंगर और फातिहा का इंतज़ाम*

झरिया । पैगंबर-ए-इस्लाम के यौमे पैदाइश के मौके पर झरिया कोयलांचल में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पूरा इलाका नबी की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठा और चारों तरफ तिरंगे तथा इस्लामिक झंडों की रौनक दिखाई देने लगी। आगे आगे प्रतेक मस्जिद के पेश इमाम उनके पीछे हजारो की संखिया मे अकीदत मंद नबी की आमद मरहबा के नारों के साथ साथ चल रहे थे। इस ऐतिहासिक जुलूस में 50 हज़ार से अधिक अकीदतमंद शामिल हुए। इस मोके पर सभी लोग एक दुसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। जगह जगह लंगर एवं तबरुक का इन्तेजाम किया गया था। नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े नौजवान तक सबने हाथों में तिरंगा झंडा तथा इस्लामिक झंडा थामे रखा था। डिगवाडीह, आलमनगर तथा बरारी मदरसे के बच्चों ने जब नात-ए-पाक पेश की तो भीड़ ने उनका ज़ोरदार इस्तक़बाल किया। डिगवाडीह, बरारी, जामाडोबा, फुसबंगला, झरिया, भागा, बड़कीटाड़, रामज़ानपुर, आलमनगर, पहलानंबर, लोदना समेत विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा झरिया कोयलांचल अमन और भाईचारे के रंग में रंग गया हो। इस अवसर पर फलाहुल मुस्लिम कमेटी जामाडोबा, नौजवान कमिटी डिगवाडीह, रहबर एकता फाउंडेशन बरारी की ओर से जगह-जगह लंगर, शिरनी और फ़ातिहा का इंतज़ाम किया गया। धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन शाखा जोरापोखर की ओर से बनियहिर हुसैन नगर के समीप एक विशेष स्टॉल लगाया गया। यहाँ जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने वाले अकीदतमंदों के बीच फल, शीरनी और शरबत का वितरण किया गया। आयोजन में एसोसिएशन के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस दौरान शाखा अध्यक्ष गौतम कुमार रंजन, सचिव राजेंद्र विग, कोषाध्यक्ष मो समीमउद्दीन, इकरामुद्दीन, प्रदीप मुखर्जी, बिश्वजीत चटर्जी, परवीन सिंह, मो नौशाद, मो रफीक, मो हैदर मौजूद थे। जुलूस के दौरान जोड़ापोखर थाना पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही और पूरे आयोजन पर पैनी नज़र रखी। प्रशासन की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

संवाददाता – शमीम हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार