Home » धनबाद के तोपचांची में हुआ सड़क हादसा दो लोगों की हुई मौत
Uncategorized

धनबाद के तोपचांची में हुआ सड़क हादसा दो लोगों की हुई मौत

तोपचांची में दर्दनाक सड़क हादसा: इलाज के दौरान दो लोगों की मौत दर्दनाक सड़क हादसे में तेलो निवासी गुलाम नबी एवं जनवा देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल से तेलो लौट रहे थे। इसी दौरान तोपचांची बाजार के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार कथित रूप से रॉन्ग साइड से आकर उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही JLKM बोकारो अध्यक्ष अफसर अंसारी तोपचांची थाना पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को घटना की जानकारी देकर मौके पर आने का आग्रह किया। टाइगर जयराम महतो थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।

संवाददाता —- पंकज शर्मा

मुख्य संपादक — अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment