दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर आज बोर्रागढ़ ओ पी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरंजन कुमार के द्वारा किया गया!वहीँ इस मौके पर थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा को लेकर कई बातें और सख्त हिदायतें दी उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा का यह त्यौहार सभी लोग मिलजुलकर एकसाथ मनाये किसी भी तरह की हुड़दंगई बर्दास्त नहीं की जायेगी डी जे पूर्णतः रूप से बंद रहेगी, बोर्रागढ़ में मेला देखने आनेवालों श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रक्खा जाएगा इसको लेकर उन्होंने हाइवा का परिचालान पूर्ण रूप से बंद रखने की बातें कही ,वहीँ ज्ञात हो कि बोर्रागढ़ क्षेत्र में दो स्थानों पर दुर्गापूजा का मेला लगता हैँ जिसमें कि एक स्थान होरलाडीह का दुर्गामाता मंदिर जबकि दूसरा बोर्रागढ़ का दुर्गामाता का मंदिर हैँ वहीँ इस शांति समिति की बैठक में समाज के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे
संवाददाता —- जैनुल आब्दीन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार
Add Comment