
कोयलांचल पत्रकार संघ ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पुजा संपन कराने पर थाना प्रभारी को किया सम्मानित
झरिया। झरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर गुरुवार को कोयलांचल पत्रकार संघ एवं झरिया प्रेस क्लब ने झरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय को सम्मानित किया । संघ के महामंत्री मुख्तार अहमद, अध्यक्ष सुनील सिंह ,सचिन सिंह एवं झरिया प्रेस क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल ,सन्नी शर्मा ,अहसान अंसारी ,ने थाना प्रभारी को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। इस दौरान संघ के संरक्षक सी डी मिश्रा,संघ के कानूनी सलाहकार चेतनारायण कुमार,अनुशासन समिति के अध्यक्ष सन्नी शर्मा,कोषाध्यक्ष एहसान अंसारी ,शमीम हुसैन,पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे
संवाददाता — चेतनारायण कुमार
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment