*कोयलांचल पत्रकार संघ के सचिव अरुण कुमार के पिता भागवत राम का निधन, संघ ने जताया शोक*
झरिया। कोयलांचल पत्रकार संघ के सचिव अरुण कुमार के पिता 73 वर्षीय भागवत राम का शनिवार अहले सुबह लंबी बीमारी के बाद प्योर बोर्रागढ़ स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। भागवत राम अपने पीछे चार पुत्रों अवधेश कुमार, अरुण कुमार, श्रवण कुमार एवं प्रबीन कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार संध्या मोहलबनी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संघ के सचिव अरुण कुमार के पिता भागवत राम के निधन की पर कोयलांचल पत्रकार संघ शोकाकुल है। संघ के महामंत्री मुख्तार अहमद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण कुमार के पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।चूंकि दिवंगत के चारो पुत्र पत्रकार है। इस दुख की घड़ी में पूरा कोयलांचल पत्रकार संघ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। वहीं, संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भागवत राम के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। पिता का निधन जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के संरक्षक चंद्रदेव मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय, कोषाध्यक्ष एहसान अंसारी, सह कोषाध्यक्ष समीम हुसैन, कार्यालय प्रभारी सद्दाम हुसैन, क्षेत्रीय प्रभारी कार्तिक वर्मा, प्रवक्ता पंकज शर्मा, जगत नारायण, श्रीकांत कुमार, आदित्य सिंह, आशीष घोष, गणेश तिवारी, खुशबू गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, गुलजार आलम, रोबिन दत्ता, मोजहरुल इस्लाम, पवन गुप्ता, जॉन मिर्जा, बसंत विश्वकर्मा, अरुण सैनी, जेके सिंह, लव वर्णवाल, कमलेश सिंह, बिनोद पाठक, जितेंद्र चौधरी, विश्वजीत चटर्जी एवं वीरेंद्र वर्मन सहित संघ के अन्य सदस्य शामिल हैं।
संवाददाता —- शमीम हुसैन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment