बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद बॉबी ने अपने दम पर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ली. उन्होंने भले ही इस करियर में डेब्यू करने के लिए अपने पिता धर्मेंद्र का सहारा लिया लेकिन एक सक्सेसफुल एक्टर की लिस्ट में वह अपनी मेहनत से ही पहुंचे. लेकिन, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ के भी खूब चर्चे रहे हैं.
आपको बता दें कि बॉबी देओल ने अपने 27 साल के करियर में कुल 5 हिट फिल्में दी हैं. करियर के बीच ही जब उनका नाम एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ जुड़ा तब वो सुर्खियों में छा गए. वो दोनों बॉबी के भाई अभिनेता सनी देओल की फिल्म के सेट पर मिले थे. काफी दिनों तक एक दूसरे से मिलते मिलते धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हुई. फिर कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई इसका पता बॉबी और नीलम को भी ना चल सका.












Add Comment