Home » कोयलाँचल पत्रकार संघ में संघठनात्मक चुनाव के लिए कल डाले जाएंगे वोट
Uncategorized

कोयलाँचल पत्रकार संघ में संघठनात्मक चुनाव के लिए कल डाले जाएंगे वोट

कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव कल

अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा कड़ा मुकाबला

​झरिया : कोयलांचल पत्रकार संघ के नए नेतृत्व के चयन हेतु रविवार को सांगठनिक चुनाव शालीमार स्थित संघ के केंद्रीय कार्यालय में गुप्त मतदान के जरिए होगा। ​​निर्धारित आठ पदों में से पांच पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हो चुका है। अब केवल दो प्रमुख पदों अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ​चुनावी​मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पदों के अनुसार​अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अशोक श्रीवास्तव, अरबिंद सिंह और सुनील सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।​कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मो. एहसान अंसारी और बिश्वजीत चटर्जी एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। ​पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति की देखरेख में आठ सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है। मतदान और मतगणना इसी समिति की कड़ी निगरानी में संपन्न होगी।

संवाददाता — शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक — अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment