Home » धनबाद — पुटकी वार्ड संख्या “10 ” के ग्रामीणों ने पानी को लेकर नगर निगम को जमकर कोसा
सेलिब्रिटी

धनबाद — पुटकी वार्ड संख्या “10 ” के ग्रामीणों ने पानी को लेकर नगर निगम को जमकर कोसा

धनबाद — पुटकी वार्ड नम्बर 10 के बिच बलिहारी बस्ती के ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक कर नगर निगम के मनमानी रवैये के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया और प्रदर्शन किया वहीँ ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड संख्या 10 के बिच बलिहारी बस्ती की आम जनता वर्षो से पानी के लिए तरस रहे हैँ और दर-दर भटक रहे है.सरकार द्वारा लाई गई ” हर घर जल हर घर नल ” योजना का लाभ हम ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है.और तो और ना ही कोई जनप्रतिनिधि ही ध्यान दे रहे हैं हम लोगों ने पानी के लिए नगर निगम को होल्डिंग टैक्स भी दिया था मगर आज तक हम लोग पानी के कनेक्शन से भी वंचित है.जबकि कई बार निगम के अधिकारियों के द्वारा भी आश्वासन भी दिया गया था कि जल्द ही बीच बलिहारी के बस्ती में पानी पहुंचाया जाएगा मगर आज तक उनके वादे बादे ही बनकर रह गए है और आज तक पानी नही मिला.वही वार्ड संख्या 10 के निवर्तमान पार्षद देवाशीष पासवान ने कहा कि बस्ती आम जनमानस के साथ घोर अन्याय हो रहा जो हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. यहां के लोग पानी के लिए नगर निगम को होल्डिंग टैक्सी दे चुके हैं. फिर भी यहां के लोगों को पानी नहीं दिया गया है और अगर जल्द से जल्द बस्ती के लोगो को पानी नही मिला तो हम लोग जन आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे वही बैठक में मुख्य रूप से सच्चिदानंद सिन्हा,देवाशीष दत्त, पूनम सिन्हा,आरती सिंह,रेखा देवी एस एन मुखर्जी, बबलू सिन्हा,पवन कुमार,देवशीष दता,हेमंत कुमार, मीरा देवी,कुमकुम देवी,कंचन देवी,उमा देवी, सुभानती देवी,आरती सिन्हा,उमा देवी, अखिलेश यादव आदि काफ़ी संख्या मे स्थानीय महिला एवं पुरुष व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

संवाददाता – कार्तिक वर्मा

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment