*क्षेत्र की सभी जन समस्याओं पर रहेगी पैनी नजर, जल्द होंगे हेल्पलाइन नंबर जारी – विधायक रागिनी सिंह*
झरिया । रामगढ़ के पावर ग्रीड में तकनीकी सेवा बाधित होने के कारण झरिया में कई घंटों से बिजली गुल एवं कई इलाकों में पानी की समस्या उत्पन्न होने की शिकायत मिलने उपरांत झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने इस संबंध में झारखंड सरकार ऊर्जा विभाग के सचिव अविनाश कुमार से दूरभाष पर बात किया। अविनाश कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए रामगढ़ पावर ग्रीड में बिजली की तकनीकी मरम्मती कार्य होने के कारण सेवाओं में दिक्कत आने की बात कही। मरम्मती कार्य के बाद आज शाम तक बिजली बहाल हो जाएगी। विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने धनबाद जिला महाप्रबंधक ऊर्जा विभाग से दूरभाष पर बात कर क्षेत्र में बिजली पुनः बहाल करने की बात कही। वही पानी की समस्या को लेकर माडा प्रभारी राजीव शर्मा से दूरभाष पर बात की, जिसपर माडा प्रभारी राजीव शर्मा ने क्षेत्र में मरम्मती कार्य चालू होने के कारण पानी की समस्या हो रही है। जल्द क्षेत्र में पानी की सुचारू व्यवस्था से पुनः बहाल हो जाने की बात कही। नवनिर्वाचित झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में कई घंटों से पानी बिजली समस्या उत्पन्न होने पर कह की मरम्मती कार्य होने के कारण सेवाएं बाधित हुई है, जल्द से जल्द सेवाएं पुनः बहाल होगी। विकास कार्यों में तेजी होगी। उन्होंने कहा की धीमी रफ्तार से चल रहे हर घर नल जल योजना को तत्परता से क्रियान्वित करना पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा झरिया की जनता से जुडी सभी जन समस्याओं पर पैनी नजर रहेगी, हेल्पलाइन नंबर जारी जल्द होंगे ।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment