Home » झरिया – अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ पुलिस और सी आई एस एफ टीम की हुई संयुक्त छापेमारी
क्राइम

झरिया – अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ पुलिस और सी आई एस एफ टीम की हुई संयुक्त छापेमारी

धनबाद — झरिया में पुलिस और सी आई एस एफ की संयुक्त छापेमारी में तीस टन अवैध कोयला हुआ बरामद तस्करों में मची खलबली,

धनबाद के नए एस एस पी एचपी जनार्दनन के पदभार संभालते ही कोयला चोरों में हड़कंप मचा हुआ है वही पुलिस के साथ साथ बीसीसीएल प्रबंधन व सीआईएसएफ भी अवैध कोयला के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है,जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार को तिसरा थाना के डिपू धौडा़ में छापामारी कर लगभग तीस टन अवैध कोयला को जब्त किया है।
वहीं छापामारी की भनक लगते ही कोयला चोर भागने मे सफल रहे।जबकि डिपू धौडा़ में यह कारोबार लगभग कई महीनों से लोकल नेता और स्थानीय धंधेबाजों की मिलीभगत से चल रहा था जिसको की आज पुलिस की टीमों के द्वारा पकड़ा गया हैँ
छः नंबर साइडिंग से स्थानीय लोगों द्वारा कोयला ढूलाई करवा कर उक्त स्थल पर रखी जाती थी और रात को बड़े वाहनों में लोड कर बलियापुर मुख्य मार्ग होते हुए बलियापुर एवं गोबिंदपुर स्थित भट्ठों में खपाया जाता था
इसके पूर्व में भी कुजामा बिजली घर के पीछे झाड़ियों के बीच से व कुजामा काली मंदिर के पास से सी आई एस एफ की टीम ने छापामारी कर लगभग एक सौ तीस टन कोयला को जब्त करते हुए चार हाइवा वाहनों में लोड कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपने का काम किया था।
इसके बावजूद सीआईएसएफ व क्षेत्रीय पुलिस ने उक्त स्थल को चिन्हित कर हॉट स्पॉट नहीं बनाया और ना ही किसी भी कोयला चोर का नाम अंकित करते हुए एफआईआर दर्ज किया। जिसके कारण अवैध कारोबारियों का हौसला सातवें असमान पर था और कोयला चोरों द्वारा लगातार अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है और कौन लेगा जिम्मेदारी जबकि धनबाद के डी सी ने भी सीआईएसएफ व पुलिस प्रशासन को अवैध कोयला कारोबारीयों पर नकेल कसने के लिए हॉट स्पॉट बनाते हुए एक महीने में पांच बार छापामारी कर अवैध कोयला को जब्त करते हुए संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि दबी जुबान से लोगो का कहना कि बिना मिली भगत के एक छटांक कोयला की भी चोरी नहीं हो सकती है वहीँ नये पुलिस कप्तान के आने से और अवैध कोयला तस्करों पर हो रहे उनके द्वारा उठाये गए कदम से एक बात तो यहाँ साफ हो जाती हैँ कि बिल्ली के गले में घंटी बाँधने वाला भी कोई हैँ और इसी तरह पूरा धनबाद भी जल्द ही अपराध मुक्त होगा और अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होगा,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment