बी सी सी एल प्रबंधक के ऑफिस में अज्ञात चोरों ने हजारों की संपत्ति चोरी कर ली, पुलिस मामले की जाँच में जुटी,
बाघमारा बी सी सी एल ब्लॉक टू के अंतर्गत एबीओसी पी माईन्स के लालबंगला स्थित परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में अज्ञात चोरों ने ए सी को तोड़ कर हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली और फरार हो गए वहीँ
बी सी सी एल प्रबंधन ने कंपनी के सुरक्षा प्रहरी सुब्बा हरिजन को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया हैँ प्राप्त जानकारी के अनुसार कि अज्ञात चोरों ने लालबंगला स्थित पी ओ कार्यालय में लगा एयर कंडीशनर को खोलकर कार्यालय में प्रवेश किया और लगभग 85 हजार रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली
चोरों ने एक एयर कंडीशनर मूल्य 45 हजार, इनवर्टर और बैटरी मूल्य 25 हजार और एच पी का कलर प्रिंटर मूल्य 15 हजार की चोरी कर ली वहीँ कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के.के सिंह, ब्लॉक टू एरिया नोडल अधिकारी राजीव रंजन, कार्मिक प्रबंधक पी के झा, अनिल कुमार एवं , विकास कुमार कार्यालय पहुँचकर चोरी गए सामग्री की समीक्षा की।और घटना की लिखित सूचना बाघमारा थाना पुलिस को दी है जबकि बाघमारा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय और सी आई एस एफ इस्पेक्टर अर्चना मनीला बेग ने घटना स्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू की वहीँ बाघमारा पुलिस अपनी आगे की अनुसन्धान में जुट गई हैँ
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment