झरिया की माननीय विधायक सह सचेतक झारखण्ड सरकार पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज भटिंडा फॉल में तैनात गोताखोरों को अपने निजी फंड से लाइफ जैकेट उपलब्ध करवाकर उनकी वर्षो से चली आ रही पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया हैँ,
मुनीडीह के भटिंडा फाल में तैनात कारीटाड़ व आसपास के गोताखोरों को माननीय झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भटिंडा पंहुचकर उन्हें अपने निजी मद से 15 लाइफ जैकेट प्रदान किया। मौके पर माननीय विधायक ने कहा कि भटिंडा फॉल के गोताखोर न सिर्फ भटिंडा बल्कि झरिया, धनबाद तथा आसपास के कई जिलों व बंगाल तक जाकर अपनी जान की बाजी लगाकर आम लोगों को नदी या गहरे तालाब से निकालते हैं।सलाम हैँ इनके जज्बे को वहीँ आगे भी गोताखोरो को सहयोग किया जाएगा और इनके उत्थान के लिए राज्य सरकार से बात भी करूंगी। मौके पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष के संदीप महतो, सचिव जेपी महतो एवं पूर्व पंसस सदस्य प्रियंका कुमारी ने झरिया विधायक को बुके देकर स्वागत किया।इस मौके पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले के कई आला अधिकारियों से वर्षो से लाइफ जैकेट की मांग की जा रही थी, लेकिन आज माननीय झरिया विधायक के द्वारा लाइफ जैकेट देकर यहाँ के गोताखोरों की वर्षो पुरानी आकांक्षाऐ पूरी की हैँ
इन गोता खोरो को मिला लाइफ जैकेट
1. लखीराम बाउरी
2. मंनोरंजन बाउरी
3.नितेश महतो
4. विश्वनाथ बाउरी
5.मुकेश महतो
6.विशाल महतो
7.अजीत महतो
8.कमल महतो
9.गंगाधर महतो
10.लालू महतो
11.दीपक महतो
12.माणिक बाउरी
13.रमेश बाउरी
14.लालू बाउरी
15.लक्ष्मण महतो
वहीँ इस कार्यक्रम में झरिया विधायक के साथ उनके कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment