Home » धनबाद – भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय स्तिथ श्री राम मंदिर की साफ सफाई के साथ पूजा अर्चना की
सेलिब्रिटी

धनबाद – भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय स्तिथ श्री राम मंदिर की साफ सफाई के साथ पूजा अर्चना की

धनबाद – भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय स्थित श्रीराम मंदिर की साफ सफाई के साथ पूजा अनुष्ठान किया,

अयोध्या में श्री राम लल्ला के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहाँ पूरे देश में खुशी की लहर है।
वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के सभी मंदिरों में 16 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक मंदिरों की साफ सफाई साज – सज्जा और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है इसी के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में परिजनों के साथ साफ सफाई करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात संकल्प लेकर हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया।जबकि इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह स्वयं अपने सहयोगियों के साथ मंदिर समेत आस – पास के कई जगहों की साफ सफाई के साथ – साथ पूजा अर्चना भी किया

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment