Home » रामलला के मुख की पहली तस्वीर हुई जारी केंद्र सरकार ने हाफ डे छुट्टी की अधिसूचना जारी किया
सेलिब्रिटी

रामलला के मुख की पहली तस्वीर हुई जारी केंद्र सरकार ने हाफ डे छुट्टी की अधिसूचना जारी किया

मनमोहक चेहरा, मस्तक पर तिलक रामलला के मुख की पहली तस्वीर हुई जारी,

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों से हैँ और अंतिम चरण में भी हैं.वहीँ रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में रामलला का मनमोहक चेहरा नजर आ रहा है. उनके मस्तक पर तिलक लगा हुआ है और वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, रामलला की 5 वर्ष की ये मूर्ति है, जिसे कर्नाटक के विशेष पत्थर से तैयार किया गया है. इस मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही मूर्ती में ‘ॐ’, स्वास्तिक के निशान, चक्र और गदा भी बना हुआ हैँ जबकि
कमल दल पर खड़े रामलला
की मूर्ति के नीचे पैरों की तरफ दाहिने ओर हनुमान जी और बाईं ओर गरुड़ भगवान की मूर्ति बनाई गई है. इसके अलावा, रामलला कमल दल पर खड़े हुए हैं. आने वाले दिनों में रामलला के बाएं हाथ में धनुष भी दिखाई देगा. वहीँ रामलला के माथे पर हीरे की आकृति लगाई जाएगी, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को नजर आएगी
51 इंच ऊंचाई, भव्य ललाट और बड़ी-बड़ी आंखें. रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर जारी हुई हैँ
ज्ञात हो कि भगवान राम इक्ष्वाकु वंश में जन्म लिए थे.और सूर्य के पुत्र राजा इक्ष्वाकु ने ही इस वंश की स्थापना की थी. इसलिए प्रभु श्री राम को सूर्यवंशी भी कहा जाता है. यही वजह है कि मूर्तिकार ने रामलला की इस मूर्ति के सबसे ऊपर भगवान सूर्य को स्थान दिया है.हिन्दू धर्म में विष्णु भगवान के 10 अवतार माने जाते हैँ इसीलिए रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु के दसों अवतार को भी जगह दी गई है. मूर्ति के दोनों तरह भगवान विष्णु के 10 अवतार- मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि की छवि दिखाई दे रही है.
​1800 किलो की वजनी इस
रामलला की प्रतिमा को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है. प्रतिमा बाल स्वरूप की है और इसका वजन करीब 1800 किलोग्राम है. रामलला की प्रतिमा के मुख की पहली तस्वीर सामने आने के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ रही है.वहीँ आम लोग सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर और पोस्ट कर रहे हैं एवं रामलला की प्रतिष्ठा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जबकि पूरा भारत अभी से राममय हो गया हैँ वहीँ केंद्र सरकार की ओर से 22 जनवरी रामलला की प्रतिष्ठा वाले दिन हाफ डे अवकाश की घोषणा की गई हैँ

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment